आसनसोल-पश्चिम बर्दवान जिला के कुल्टी स्थित नेशनल हाईवे 2 पर राज्य पुलिस की एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर एक लोरी से 50 पेटी फैंसी डील की बोतल बरामद की। एसटीएफ की टीम ने लोरी चालक सहित 50 पेटी फैंसी डील बोतलों को कुल्टी थाना की पुलिस के हाथों सौंप दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह फैंसी डील सिरप बनारस से मुर्शिदाबाद जा रहा था। गुरुवार रात चलाए गए इस अभियान के बाद शुक्रवार सुबह लोरी चालक को आसनसोल जिला अदालत में चालान किया गया।
