जामुड़िया -ईसीएल के कुनुस्तोड़िया कोलियरी के शिवमंदिर कमिटी और युवा कमिटी के तत्वाधान मे नवरात्री के शुभ अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जो की कुनुस्तोड़िया कोलियरी शिव मंदिर परिषर से शुरू होकर दो नंबर चानक, प्रगति स्टेडियम, कुनुस्तोड़िया ग्राम, दुर्गा मंदिर होते हुए वापस मंदिर प्रांगण मे संपन्न हुआ। जहाँ इस कलश यात्रा मे 121 महिलाओ ने अपने माथे पर कलश और युवाओं ने हाथो मे भारत का तिरंगा लेकर शामिल हुए, जहाँ इस कलशयात्रा को देखने के लिए आसपास के इलाके के पुरुष और महिलाये भी भारी मात्रा मे उपस्थित थी | इस मौक़े पर शिवमंदिर युवा कमिटी के सदस्य अशोक ठाकुर ने बताया की हर साल की तरह इस साल नवरात्री के अवसर पर कलश शोभा यात्रा निकला गया, जहाँ सभी कुनुस्तोड़िया वासियो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा इलाका भक्तिमय हो गया और इस शुभ दिन का इंतजार सभी भक्त पुरे वर्ष करते है, और आज लोगो के इंतजार का वक़्त पूरा हुआ । इस यात्रा को लेकर लोगो के बीच काफ़ी उत्साह देखने को मिली | इस मौक़े पर उपस्थित थे शिव मंदिर कमिटी के सचिव सुभाष सिंह,अध्यक्ष राम गोसाई, सदस्य जयराम पासवान,रामनिवास हरिजन और शिव मंदिर युवा कमिटी के तरफ से सुभाष विश्वकर्मा,सुनील नोनिया, राकेश गिरी, उत्तम बाउरी आदि ने कार्यक्रम को सफ़ल बनाने मे महत्वपूर्ण योगदान किया ।
Ads



