दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के न्यू टाउन थाना अंतर्गत अमरावती इलाक़ा से गुप्त अभियान चलाकर 2 युवक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम सोहम चटर्जी और नयन दे उर्फ कालू है।इन लोगों के पास से एक देशी पिस्तौल (सिक्स राउंड) के साथ चार राउंड कारतूस भी जब्त की गई । सोहम चटर्जी एमएमसी के बी वन का बाशिंदा बताया गया, वहीं नयन उर्फ कालू फुलझोड में एक घर भाड़ा लेकर रह रहा था।बुुधवार प्रातः न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस ने अदालत में दोनों को पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विधान नगर इलाके में यह लोग कुछ लोगों को धमका कर देशी पिस्टल दिखाकर पैसा उठा रहे थे, इसकी सूचना पुलिस को पहले से ही थी। पुलिस ने इलाके में अपना जाल बिछा रखा था। गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस का कहना है कि दोनों रात को एकत्र हुए थे ,कोई बड़ी घटना का अंजाम देने के लिए
। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी अभिषेक मोदी ने बताया कि कल रात को अभियान चलाकर दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से एक देसी पिस्तौल और चार राउंड कारतूस मिला है, रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी । सोहम मेधावी छात्र रहा, माध्यमिक में 92 प्रतिशत नंबर तथा उच्च माध्यमिक में 89 प्रतिशत नंबर लेकर पास किया था। सोहम अपराध जगत में किस तरह से शामिल हुआ, पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है। सोहम इंजीनियरिंग का छात्र है।इस घटना से छात्रों में उत्तेजना का माहौल बना हुआ है

