Flash News

15/recent/ticker-posts

रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित ।


रानीगंज -रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली द्वारा  सोमवार की देर शाम को राजाबांध क्षेत्र में कोरोना  योद्धाओ के रूप में चिकित्सक, सफाई कर्मी एवं मीडिया कर्मी को सम्मानित किया।  टीएमसी की सांगठनिक बैठक में  सोहराब अली ने डॉक्टर अरूपानंद पाल एवं डॉक्टर शुभेंदु माझी सहित दो होम्योपैथिक चिकित्सक, पांच सफाई कर्मी एवं मीडिया कर्मियों को पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया। सोहराब अली ने कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के दौर में इन सभी लोगों ने कोरोना योद्धा के रूप में कार्य किया है अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद में जुटे रहे, उन्हें हम सैल्यूट करते हैं। मोहम्मद सोहराब अली ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के मेयर श्री जितेंद्र तिवारी के द्वारा निरंतर विकास का कार्य चल रहा है ।रानीगंज में टीएमसी संगठन को और भी मजबूत बनाने के लिए बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड में बूथ के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे, एवं उन्हें निर्देश दिया गया है कि लोगों के सुख दुख में शामिल होकर उनका सहयोग करें ,ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता खुलकर टीएमसी संगठन का समर्थन करें।  रानीगंज विधानसभा से टीएमसी उम्मीदवार की जीत हो ताकि क्षेत्र में भी लगातार चौतरफा विकास कार्य और भी किया जा सके।   इस मौके पर डॉ अरूपानंद पाल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के इस दौर में वह तो लगातार लोगों के चिकित्सा कर ही रहे हैं ,इसके साथ-साथ उसकी पत्नी स्मिता पाल दुर्गापुर के कोविड- हस्पताल  में अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना से ग्रसित लोगों का इलाज कर रही है ।डॉक्टर शुभेंदु माझी ने कहा कि रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली ने हम सब का हौसला अफजाई किया है एवं हमारा मन और भी मजबूत हो गया है कार्यक्रम का संचालन पत्रकार राजा बनर्जी ने किया।