Flash News

15/recent/ticker-posts

व्यवसायियों के द्वारा बस्ती इलाके में राशन वितरण


 बाँकुड़ा--बाँकुड़ा नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड इलाके के कुछ व्यवसायियों द्वारा सामाजिक सेवा के उद्देश्य से  सिकरिया पाड़ा बस्ती इलाको में जाकर दैनिक मजदूरों के हाथों एक सप्ताह का राशन वितरण किया ।


व्यवसाई नारायण शान्तिकारी ने कहा कि लाकडाउन के चलते दैनिक मजदूरो के समक्ष समस्या उत्पन्न हुई है, उनके  लिए राशन व्यवस्था करने का प्रयास हम लोगो ने किया है ।प्रत्येक दिन चार सौ के लगभग गरीब बस्ती इलाके के लोगों तक राशन वितरण किया गया ,एक सप्ताह तक चलाया जाएगा ,लोगो से अनुरोध है कि गरीब बस्ती इलाके के लोगों  के सहायता हेतु आगे आये ।

मौके पर विशिस्ट समाजसेवी पीयूष चक्रवर्ती ने कहा कि लोगों के द्वारा गरीब तक राशन वितरण करने का प्रयास सराहनीय है ,साथ ही साथ 15 नंबर वार्ड पार्षद पिंकी चक्रवर्ती के द्वारा भी लोगों को परिसेवा दी जा रही है।  लोग कोरोना वायरस से लड़ने हेतु घर पर ही रहे एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने का आह्वान भी बस्ती इलाका वासियों से किया जा रहा है ।