Flash News

15/recent/ticker-posts

द्वितीय कक्षा की एक छात्रा को पिटाई किए जाने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने मानवाधिकार कमिशन के पास लिखा पत्र।

द्वितीय कक्षा की एक छात्रा को पिटाई किए जाने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने मानवाधिकार कमिशन के पास लिखा पत्र।

 रानीगंज-  गिरजापाड़ा के बादाम बागान स्थित  सीबीएसई बोर्ड के स्कूल नंदलाल जालान शिक्षा सदन के द्वितीय कक्षा की एक छात्रा सीता कर्मकार को विद्यालय की एक शिक्षिका प्रतिभा दास द्वारा उक्त छात्रा के कॉपी किताब  में कवर न लगाए जाने को लेकर पिटाई  किए जाने का  आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र  देकर शिक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने  की मांग किया। वहीं  अपनी पुत्री को नंदलाल जालान शिक्षा सदन से  दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित किए जाने  की बात कही । अभिभावक अरिजीत कर्मकार एवं उनकी पत्नी इशिता कर्मकार  ने बताया कि बीते 1 माह पूर्व पुत्री सीता के कॉपी में लिखे गए गलत जवाब को भी सटीक किये जाने की शिकायत विद्यालय प्राचार्य से करने के पश्चात से ही शिक्षिका प्रतिभा दास लगातार पुत्री के साथ किसी न किसी बहाने प्रताडित करती थी। बीते दिन जब पुत्री की दिन प्रतिदिन शारिरिक अवनति तथा कभी कभी बेहोश होने की घटना को लेकर डॉक्टर के पास उसे  लेकर गए, तो उसने शिक्षिका द्वारा पिटाई किए जाने की बात बताई। वहीं उसने बताया कि बीते  कुछ दिन पूर्व उसके कॉपी तथा किताब में कवर ना लगाए जाने को लेकर नाराज होकर उक्त शिक्षिका ने उसकी काफी पिटाई की थी। शिक्षिका ने पुत्री को धमकी देते हुए कहा इसकी जानकारी तुम्हारे माता-पिता को दिए जाने पर अंजाम बुरा होने की बात कही थी। घटना को लेकर अभिभावक ने विद्यालय के प्राचार्य को जानकारी दी। हालांकि  शिक्षिका प्रतिभा दास ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप मानने से इनकार किया। जबकि स्कूल के प्राचार्य ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिए।