

रानीगंज - 29 फरवरी को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी समिति के होने वाले निर्वाचन को लेकर एक और जहां "यूथ विद एक्सपीरियंस" ग्रुप वहीं प्रतिद्वंदी ग्रुप "टीआरपी" (ट्रांसपेरेंट' रिस्पांसिबल एंड प्रोग्रेसिव) द्वारा अपने -अपने उम्मीदवारों के लिएजोरदार प्रचार किया जा रहा है। दोनों ग्रुप में महिलाएं भी उम्मीदवार के रूप में चुनाव में हिस्सा ले रही हैं l यूथ विद एक्सपीरियंस ग्रुप में प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट महिला रूबी गढ़वाला एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता सहरानीगंज नगरपालिका की पूर्व पार्षद कृष्णा नंदी चुनाव के मैदान में है। चार्टर्ड अकाउंटेंट रूबी गढ़वाला ने बताया कि यूथ विद एक्सपीरियंस ग्रुप के द्वारा आगामी कार्यक्रम चुनाव नीति घोषणा जो कि व्यवसायियों के लिए काफी लाभदायक है, उस ग्रुप में शामिल होकर मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हूं, एवं पूरे शहर में मुझे सभी सहयोग दे रहे हैं, वहीं अधिवक्ता कृष्णा नंदी रानीगंज नगर पालिका में पूर्व पार्षद के रूप में भी रह चुकी है एवं उनके कार्यकाल में उन्होंने काफी अभूतपूर्व विकास के कार्य किए हैं ,इसलिए मतदाता सहयोग दे रहे है ,कहना है,कृष्ना नंदी का। इस ग्रुप के दोनों महिलाएं हैवीवेट प्रार्थी के रूप में है वही दूसरे टीआरपी ग्रुप में एकमात्र महिला उम्मीदवार शताब्दी अधिकारी भी चुनावी मैदान में है ,जोपिछले वर्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य के रूप में थी। इस ग्रुप में सबसे कम उम्र के आयुष सराफ इसबार भी चुनावी मैदान में है, उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उनकी भी जीत पक्की बताई जा रही है।वह सबसे कम उम्र के रूप में अपने ग्रुप मैं है ,एवं होंडा मोटरसाइकिल शोरूम के एमडी के रूप में उनकी पहचान है। पिछले वर्ष वे चैंबर ऑफ कॉमर्स के मैनेजिंग कमिटी के पदाधिकारी थे।यूथ विद एक्सपीरियंस ग्रुप में सबसे कम उम्र के अनीस तोदी चुनावी मैदान में है। कोलकाता के कान्वेंट स्कूल से पढ़ लिखकर रानीगंज शहर में हार्डवेयर शोरूम के एमडी के रूप में वह कार्यरत है, उनकी भी लोकप्रियता रानीगंज में काफी देखी जा रही है। वोटरों के अनुसार उनकी जीत भी पक्की बतलाई जा रही है
रानीगंज में चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर काफी गहमा गहमी का माहौल है। दोनों ग्रुप द्वारा जोरदार प्रचार अभियान चला रहे हैं।
Raniganj Exclusive



