Flash News

15/recent/ticker-posts

कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने किया ईसीएल का किया दौरा ।


जामुड़िया- कोल इंडिया के चेयरमैन बनने के पश्चात पहली बार कोल इंडिया के नए चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल गुरुवार को ईसीएल के दौरे पर आए ।सर्वप्रथम श्री अग्रवाल झांझरा परियोजना का परीदर्शन करने के पश्चात सोनपुर बजारी पहुंचे।  जहां उन्होंने सोनपुर बाजारी का उत्पादन का जानकारी लिया , वही व्यू प्वाइंट्स नक्शा के द्वारा पूरे परियोजना की विस्तृत जानकारी हासिल किया। इस मौके पर उनके साथ ईसीएल के सीएमडी प्रेम सागर मिश्रा सहित ईसीएल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। दौरे के दौरान उन्होंने बहादुरपुर स्थित विवेकानंद कॉलोनी के सभागार में पहुंचकर इसीएल अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की, कोयला के उत्पादन संबंधी जानकारी हासिल किया। बैठक के दौरान उन्होंने ईसीएल के अधिकारियों को उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा।यहां से बीसीसीएल के लिए रवाना होने के पूर्व उन्होंने विवेकानंद कॉलोनी  स्तिथ अमृत वाटिका पार्क में वृक्षारोपण भी किया।