जामुड़िया- बृहस्पतिवार को पश्चिम बर्दवान के सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गयी.
इसी क्रम में जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र से तापस रॉय को प्रत्याशी बनाने पर शुक्रवार को जामुड़िया मंडल चार के नंदी ग्राम स्थित भाजपा कार्यलय में अपने भाजपा कर्मीयो के साथ बैठक किया . इस दौरान उनके भाजपा कर्मियों ने उन्हें फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस मौके पर संतोष सिंह ने कहा कि जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र से बनाये गये उम्मीदवार का तहे दिल से स्वागत है , हमें एक जुट होकर जी तोड़ मेहनत कर सभी इलाकों के बूथो में अभी से ही कार्य पर लग जाना है, ताकि इस विधानसभा चुनाव में अच्छी जीत दिलाकर सारे पश्चिम बंगाल में कमल फुल खिलाना है . इस कर्मी सम्मेलन के दौरान जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तापस राॅय ने कहा कि हमारे जितने भी भाजपा कर्मी है,उन्हे तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ ।, ओर हम सभी से अनुरोध करता हूँ कि हमे यह नहीं देखना है, हमारे जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार कौन है , हमें यह देखना चाहिए कि सभी एक साथ मिलकर एवं कड़ी मेहनत कर पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार लाना है , और विरोधी दलों के लोगो को कड़ा जबाबा देना है .इस मौके पर राजु बाऊरी , धर्मेद्र पासवान , मनोज सिंह , अनिता मंडल , कृष्णा राॅय , सनी सिंह , अनिरूद्र पासवान , सनाय घोष , रेणु माहतो , अनिरूद्र चक्रवर्ती , जगबहादुर पासवान आदि उपस्थित थे .

