दुर्गापुर- पिछले करीब एक महीना से फरार चल रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लखन घुरई के भतीजे शाहदेव घुरई पर महिला के साथ दुराचार के प्रयास के मामले में पुलिस को अभी तक सफलता नही मिल पाई है।शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर कांकसा थाना एवं न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस ने दुर्गापुर के विधान नगर इलाका स्थित एक मैरिज हॉल में जांच अभियान चलाया।जांच अभियान में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई।कुछ देर के जांच के बाद पुलिस को बैरंग होकर वापस लौटना पड़ा। मैरिज हॉल में पुलिस द्वारा दिनदहाड़े पुलिसिया जांच अभियान से आसपास के लोगों में भय व्याप्त हो गया है।मैरिज हॉल की संचालिका सह भाजपा जिला सदस्य मनीषा सिकदार ने पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। श्रीमती शिकदार ने बताया कि पूरी घटना राजनीति से प्रेरित है, तृणमूल साजिश के तहत इस तरह की पुलिस के द्वारा कार्रवाई करवा रही है। शहर में बढ़ रही राजनीतिक घटनाओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इस तरह की घटना की जा रही है । सहदेव घुरई से मेरा कोई संपर्क नहीं है , जांच के लिए मैरिज हॉल में आई पुलिस को मैंने सहदेव का मैरिज हॉल में ना होने का सभी सबूत सौंप दिया हूँ । दिनदहाड़े इस तरह मैरिज हॉल में जांच अभियान चलाने से मेरे व्यवसाय पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इस संदर्भ में भाजपा जिला अध्यक्ष लखन घूरई ने बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है। इसमे संग़ठन की ओर से कोई बयान देना उचित नही है।
